राशिफल

जून महीने में इस मूलांक वालों की बदलेगी किस्मत,नहीं रहेगी पैसों की दिक्कत

जून का महीना कुछ लोगो के लिए कुछ बेहद खास रहने वाला है। इस महीने में कई बड़े ग्रह राशि परिवर्तन करेंगे। इनमें बुध देव सबसे पहले राशि परिवर्तन करेंगे। इसके बाद मंगल देव अपनी चाल बदलेंगे। वहीं, जून के बीच में सूर्य देव और आख़री में शुक्र देव राशि परिवर्तन करेंगे। कई ग्रहों के राशि परिवर्तन से राशि चक्र की सभी राशियों पर प्रभाव पड़ेगा। इनसे कई राशि के जातकों को लाभ प्राप्त होगा।

ज्योतिषियों की मानें तो जून का महीना बेहद खास रहने वाला है। इस महीने में एक खास मूलांक के जातकों पर मां लक्ष्मी की विशेष कृपा बनेगी । उनकी कृपा से न केवल मनचाही मुराद पूरी होगी, बल्कि धन की परेशानी भी दूर होगी। तो देखते है कौन से मुलाक है वो-

भाग्यशाली मूलांक (Numerology Predictions)

अंग्रेजी कैलेंडर के अनुसार, जून महीने का क्रम संख्या 6 है। यह अंक धन की देवी मां लक्ष्मी को बेहद प्रिय है। आसान शब्दों में कहें तो मां लक्ष्मी की विशेष कृपा 6 मूलांक के जातकों पर बरसती है। इस अंक का स्वामी सुखों के कारक शुक्र देव हैं। वहीं, शुक्र देव वृषभ और तुला राशि के स्वामी हैं। जबकि, मीन राशि के जातकों को शुक्र देव शुभ फल देते हैं।

मूलांक 6

जिन लोगो का जन्म 06, 15 और 24 तारीख को हुआ है। उनका मूलांक 6 होता है। इस तारीख के दिन जन्म वाले जातकों पर मां लक्ष्मी की असीम कृपा रहती है। साथ ही शुक्र देव की कृपा से सभी प्रकार के भौतिक सुखों की प्राप्ति होती है।

इन राशियों को होगा लाभ

वृषभ और तुला राशि के स्वामी सुखों के कारक शुक्र देव हैं और आराध्य जगत की देवी मां दुर्गा हैं। अतः इन दोनों राशि के जातकों के लिए जून का महीना शुभ साबित हो सकता है। इसके साथ ही मिथुन राशि के जातकों के लिए भी जून का महीना मंगलकारी साबित होगा। इस राशि का शुभ अंक 6 होता है। इस महीने में साधक की हर मनोकामना पूरी होगी। साथ ही यश, कीर्ति, सुख और वैभव में वृद्धि होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *