धनतेरस (Dhanteras), दीपावली से ठीक दो दिन पहले आता है इस साल धनतेरस का त्योहार 18 अक्टूबर 2025 को मनाया जाएगा और इसे धन और समृद्धि का पर्व माना जाता है। इस दिन भगवान धन्वंतरि, कुबेर और मां लक्ष्मी की पूजा कर सुख-समृद्धि की कामना की जाती है। यही वजह है कि लोग इस दिन नई चीजें खरीदते हैं – खासकर बर्तन, गहने, और धन से जुड़ी वस्तुएं।
लेकिन क्या आप जानते हैं? कुछ चीजें ऐसी भी होती हैं जिन्हें इस दिन खरीदना शुभ नहीं माना जाता। मान्यताओं के अनुसार, इन वस्तुओं की खरीद से लक्ष्मी की बजाय दरिद्रता घर में प्रवेश कर सकती है।
धनतेरस पर लोहा खरीदना अशुभ माना जाता है क्योंकि यह शनि ग्रह से जुड़ा है। शनि का संबंध न्याय, कर्म और दंड से है। लोहे की चीजें आर्थिक तंगी और तनाव ला सकती हैं।
हालांकि बहुत से लोग स्टील के बर्तन खरीदते हैं, परंतु धार्मिक मान्यताओं के अनुसार शुद्ध धातु जैसे चांदी, पीतल या तांबा अधिक शुभ माने जाते हैं।
कांच नाजुक और टूटने वाली होती है। धनतेरस पर इसे खरीदना परिवार की स्थिरता और आर्थिक मजबूती के लिए अच्छा नहीं माना जाता।
ऐसी चीजें घर में क्लेश, बहस और टकराव ला सकती हैं। धनतेरस पर इनकी खरीद से घर का माहौल बिगड़ सकता है।
धनतेरस पर खरीदारी से पहले सोच-समझकर निर्णय लें। धार्मिक मान्यताओं के साथ-साथ जीवन के व्यवहारिक पक्ष को भी ध्यान में रखें। सही चीजों की खरीद से आपके घर में लक्ष्मी और सुख-शांति का वास हो सकता है, जबकि गलत चीजें आपकी मेहनत की कमाई पर पानी फेर सकती हैं।
जून महीने में इस मूलांक वालों की बदलेगी किस्मत,नहीं रहेगी पैसों की दिक्कत
POCO X8 Pro Max एक प्रीमियम मिड-रेंज स्मार्टफोन है जिसे POCO ने पावर-यूज़र्स और गेमिंग…
Vivo X300 5G (Vivo X300 FE जैसा ही मॉडल) एक प्रीमियम-स्पेक स्मार्टफोन है जो विश्वस्तरीय…
आज का बड़ा मुकाबला 8 मार्च 2026 को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारत…
With Love OTT Release Date दक्षिण भारतीय रोमांटिक फिल्म With Love अब जल्द ही OTT…
देश के शेयर बाजार में फरवरी 2026 में विदेशी निवेशकों (FPIs) की सक्रियता ने सबकी…
खेल की दुनिया में भारत का नाम रोशन करने वाली स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी PV Sindhu…