Site icon hindi trending news

Lawrence’s brother Anmol लॉरेंस के भाई अनमोल को अमेरिका से भारत लाया जा रहा है

Lawrence's brother Anmol

गैंगस्टर लॉरेंस का भाई अनमोल (Lawrence’s brother Anmol )अमेरिका से भारत लाया जा रहा है। उसके 19 नवंबर को भारत पहुंचने की उम्मीद है। अनमोल पर NCP नेता बाबा सिद्दीकी और पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला के मर्डर का आरोप है। अनमोल का नाम एक्टर सलमान खान के घर पर फायरिंग केस में भी सामने आया था।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अमेरिकी गृह सुरक्षा विभाग ने बाबा सिद्दीकी के बेटे जीशान सिद्दीकी को ईमेल भेजकर अनमोल के डिपोर्टेशन की जानकारी दी। इसमें लिखा है- यह ईमेल आपको सूचित करने के लिए है कि अनमोल बिश्नोई को फेडरल गर्वमेंट ने अमेरिका से निकाल दिया है। अपराधी को 18 नवंबर 2025 को डिपोर्ट किया जाएगा।

अनमोल को पिछले साल नवंबर में अमेरिकी पुलिस ने गिरफ्तार किया था। उस पर अमेरिका में अवैध तरीके से प्रवेश करने का आरोप है। अनमोल को भारत की खुफिया जांच एजेंसी NIA ने भी अनमोल पर ₹10 लाख का इनाम रखा है।

इसे भी पढ़े = Edin Rose:एडिन रोज कौन हैं जो मानती है पंजाब किंग्स के कप्तान को अपना पति

अक्टूबर 2024: बाबा सिद्दीकी की गोली मारकर हत्या

12 अक्टूबर​​​​​ 2024 को रात साढ़े 9 बजे मुंबई के बांद्रा के खेर वाड़ी सिग्नल पर महाराष्ट्र सरकार के पूर्व मंत्री बाबा सिद्दीकी की हत्या कर दी गई थी। मर्डर की जिम्मेदारी लॉरेंस गैंग ने ली थी।

इस मामले में उत्तर प्रदेश के बहराइच के रहने वाले हरीश कुमार, कैथल (हरियाणा) के गुरमैल बलजीत सिंह, बहराइच (उत्तर प्रदेश) के धर्मराज कश्यप और पुणे (महाराष्ट्र) के रहने वाले प्रवीण लोनकर को गिरफ्तार किया था।

आरोपियों से पूछताछ में जालंधर के रहने वाले जीशान अख्तर का नाम सामने आया था। जब शूटर्स ने सिद्दीकी को गोलियां मारी तो वह मौके पर मौजूद था।

जीशान का प्लान था कि अगर बाबा सिद्दीकी शूटर्स की गोलियों से बच गया तो वह उसे गोलियां मारेगा। उस दौरान वह लॉरेंस के भाई अनमोल से फोन पर टच में था।

सिद्दीकी के मरने के बाद उसने अनमोल को मौके के फोटो और वीडियो भेजे और कन्फर्म किया कि सिद्दीकी मर गया है। इसके बाद वह फरार हो गया था।

न्यूज़ सोर्स

Exit mobile version